भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर

मेघनगर विकासखंड की ग्राम बेडावली डामोर फलिया निवासी जामू पिता टीटिया मचार उम्र 4 वर्ष ।लकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक अपने माता पिता के साथ कोटा रहता था काल शाम को माता के साथ घर आया था। करीब सुबह 10 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए तालाब गया था ।नाहते वक्त जामू का पैर फिसल गया व गहरे पानी मे चला गया।काफी देर के बाद वो बच्चों के साथ में नहीं दिखा तो बच्चों ने उसकी माता को बताया कि जामु हमारे साथ नही है तब एकाएक उनकी माता व परिजन तालाब के आस पास व पानी मे जामु को ढूंढने लगे करीब 1 घंटे बाद पता चला जामु तालाब में डूबा हुआ था । उसे तालाब से बाहर निकाला तब तक जामू की मृत्यु हो गई थी परिजनों ने 100 नंबर को डायल किया मौके पर पहुंची । पुलिस मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहा उसका पीएम किया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम मामला दर्ज किया गया।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *