झाबुआ लाइव डेस्क। काकनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम परवलिया में हजारों देकर लाखों में तब्दील करने की लालच में आए एक ग्रामीण को 51 हजार रुपए से हाथ धोना पड़ा। मामले में आरोपी बालकृष्ण पाटीदार ने फरियादी से यह कहकर 51 हजार रुपए एक बोरे में रखवा लिए कि थोड़ी देर में यह राशि 4 लाख रुपए में बदल जाएगी। इसके बाद आरोपी बोरी लेकर रफुचक्कर हो गया जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने काकनवानी थाना क्षेत्र में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। Post navigation राष्ट्रीय अजजा आयोग अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस की मांग श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन