झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट आज झाबुआ कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन के निर्देश अनुसार कोतवाली टीआई आरसी भास्करे द्वारा दो टीम बनाकर झाबुआ में सट्टा करने वालो पर करवाई की जिसमे आजाद चोक झाबुआ से आरिफ मोहम्मद पिता चांद मोहम्मद को सट्टा लेते हुए गिरफ्तार किया। आरिफ का साथी लछु निवासी मेघनगर नाका वहां से फरार होने में कामयाब रहा। आरिफ के पास से 6100 नकदी व 14 सट्टा पर्ची जप्त की वही दूसरी करवाई में यूनुस पिता नन्हे खा उम्र 26 वर्ष निवासी टीचर्स कॉलोनी को शनि मंदिर सिधेश्वर कॉलोनी से 7000 नगद 6 सट्टा पर्ची जप्त कर गिरफ्तार किया गया। टीआई आरसी भास्करे, एएसआई साठे, पल्लवी, जोरावर, हिमांशु चौहान, प्रधान आरक्षक मुनेन्द्र, राजेश गुर्जर, आरक्षक महेंद्र, गणेश के साथ कार्रवाई की। Post navigation 1 अक्तूबर से समाप्त हो जायेगा भारत साक्षर अभियान ; अब नये अभियान की उम्मीद सीसीबी की 97वीं वार्षिक साधारण सभा बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया की अध्यक्षता में हुई