झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ढोल ग्यारस के अवसर पर नगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर बडा राम मंदिर, अंबे चौक राधा कृष्ण मंदिर, रामोला राम मंदिर से भगवान पालकी नगर भ्रमण पर निकले राठोड समाज द्वारा आज भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर युवाओं की टोली झूम रही है। भगवान श्रीकृष्ण झूले में सवार होकर नगर भ्रमण पर है जो कि शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे है। आगे-आगे समाजजन की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरूष चल रहे है। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई देर रात मंदिर पहुंचेंगी। यात्रा मार्ग पर सामाजिक संगठनों ने स्वागत द्वारा मंच लगाकर आगवानी की जा रही है। Post navigation बोहरा मुस्लिम समाज ने मनाई ईद उल अज़हा डोल ग्यारस पर निकाला विशाल कृष्ण भगवान की झांकी व जुलूस