बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी खरडू बड़ी से 3 किलोमीटर दूर झाबुआ ब्लॉक के गांव उमरिया दरबार में पप्पू पिता अनसिंह डामोर उम्र करीब 35 वर्ष की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब 4.30 से 5 बजे तक वह अपने खेत के पास कुँए से खेत मे पानी घूमाने की मोटर निकालने के लिए गया था, जो कुएं से बाहर नहीं निकल पाया। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। कुएं में डूबे पप्पू को उसकी पत्नी ने देखा और उसे कुएं से बाहर निकाल। आसपास के लोगों को बुलाया इसके बाद झाबुआ थाने पर इसकी रिपोर्ट की गई । जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। Post navigation मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत छात्र को मिली इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बारिश नहीं होने से किसान परेशान, फसलें हो रही प्रभावित, वॉल्टेज कम होने से विद्युत मोटरें भी नहीं चल रही