झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट सोमवार को रात्रि में बाइक से अपने घर जा रहे 30 वर्षीय युवक राजू पिता टिटु गरवाल निवासी कुडवास की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रफ्तार में जा रहा युवक रूपगढ़ के समीप सीधे पेड़ से जा टकराया और घटनास्थल पर मौत हो गई।प्रधान आरक्षक रामहेत भारती पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, पोस्टमार्टम चल रहा है , परिवार जन सदमे में बदहवास हैं। Post navigation वन विभाग के निस्तार तालाब में डूबने से बालक की मौत पुलिस 7 चोरी की बाइक जब्त की