अलीराजपुर लाइव के लिये नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट नानपुर थाने के अंतर्गत ग्राम फाटा कंजर फलिये के रहने वाली लाली पिता भुवानसिंह ने रविवार शाम को कीटनाशक दवाई पीकर मौत को गले लगा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि कल शाम को घर के परिजन खेत में काम करने गए थे कि अचानक युवती लाली ने कीटनाशक दवाई पी ली, जिसके बाद गम्भीर हालत में परिजन अलीराजपुर लाये पर रात में 1 बजे मौत होने की खबर से ग्राम में शोक की लहर छा गई । गौरतलब है कि कंजर फलिये में 108 वाहन नही जा पाता है परिजन खटिया में डाल कर युवती को दो किलो मीटर भूरघाटी तक लाये जब तक जहर पूरी तरह शरीर में फ़ैल गया था । इस दौरान भरत देवीसिंग ने कहा कि यदि कंजर फलिये तक रोड बना होता तो युवती की जान बच जाती। Post navigation बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न, सौंपे गौरक्षों को दायित्व शारीरिक अपंगता कठिनाई है लेकिन दृढ़संकल्प के बूते पर हासिल करे उपलब्धियां : कलेक्टर