झाबुआ। बोहरा समाज का एक प्रतिनिधि मंडल ने संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक सौजन्य मुलाकात की। बोहरा समाज का दाहोद का प्रतिनिधि मंडल इस सौजन्य मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोमेंटो सौंपते हुए गुजरात राज्य के दाहोद शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल किए जाने पर आभार माना। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बोहरा समाज का सर्वसुविधा युक्त हॉस्पिटल जो कि मुंबई स्थित सैफी हॉस्पिटल की तर्ज पर बनाया जा रहा है इसका निर्माण कार्य चालू हो चुका है और जब यह हॉस्पिटल बनकर तैयार हो जाएगा तब लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आने का न्योता भी दिया। बोहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल को चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (त.उ.स.)की ओर से आमंत्रण आया तो वे स्वयं दाहोद जरूर पहुंचेंगे। बोहरा समाज की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वर्ष में स्वच्छता अभियान में बोहरा समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसके लिए मैं बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब का तहेदिल से शुक्रगुजार हूं व उन्होंने सैयदना साहब के पर्यावरण प्रेम को लेकर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इन दिनों बोहरा समाज द्वारा जो विश्वभर में जो पौधारोपण कार्य किया जा रहा है काबिले तारीफ है। गौरतलब है कि बोहरा समाज ने पर्यावरण स्वच्छता के लिए देशभर में लाखों पौधे लगाए जिसका बार कोड तक निर्धारित किया व प्रतिदिन पौधों की देखभाल की जा रही है। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व दाहोद के सांसद व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह भाबर ने किया। इस अवसर पर आमील साहब शेख जोहरभाई, शेख शब्बीर आमील साहब सैफी मोहल्ला, हुसैनी भाई खरोदावाला, मुफद्दल भाई अमूल वाले समेत समाजजन मौजूद थे। उक्त जानकारी बोहरा समाज के मेघनगर के अध्यक्ष मुल्ला अली असगर बोहरा द्वारा दी गई। Post navigation प्रथम जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न आत्मा के स्पर्श का अनुभव जिसे हो गया उसकी सोच विचार की गति भी अलग हो जाती : निरूपमदृष्टा श्रीजी