झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट सोमवार को खरडुबडी के मालफलिया के लीमखोदरा रोड पर 32 जिलेटीन रोड्स अवैध कारोबारियों ने फेंक दी। जिलेटिन रोड को देखकर ग्रामीणों मे भय पैदा हो गया जिसके बाद खरडूबड़ी के करमसिंह डामोर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली टीआई एसएस भास्करे, एएसआई वसुनिया पारा चोकी प्रभारी आर बघेल प्रधान आरक्षक रुपसिंह भूरिया मोके पर पहुंचे ओर जिलेटिन जप्ती की कार्रवाई की। गोरतलब है कि पेटलावद में 12 सितंबर को हुए ब्लास्ट के बाद जिले में कम से कम आधा दर्जन मामले अवैध रुप से जिलेटीन रोड्स फेंकने के मामले सामने आ चुके हैं पर पुलिस यह पता लगाने में नाकाम साबित हो रही है कि इतनी बडी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखने वाले आखिर मौत के सौदागर हैं कौन? इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि झाबुआ जिले में डेटोनेटर जिलेटिन का अवैध धंधा किस तरह फल फूल चुका था। Post navigation पुरषोत्तम राम और भगवान महावीर के देश में आज मर्यादा तार तार हो रही है पेटलावद ब्लास्ट – अब बडी जांच एजेंसी की दरकार