झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से विपुल पंचाल की रिपोर्ट– सोमवार को एक निर्दयी मां अपनी चार माह की बच्ची को मारने की नीयत से जिला चिकित्सालय के पीछे सूनसान जगह देख मारने लगी। नशे में मदहोश महिला जब अपनी बच्ची के साथ मारपीट कर रही थी तभी बच्ची बिलखने लगी। जिला चिकित्सालय के पीछे क्वॉटर्स में रहने वाले डॉ. किराड की पत्नी श्रीमती किराड ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो वह बाहर निकली और महिला को चार माह की बच्ची के साथ मारपीट करने से रोका। वही श्रीमती किराड ने बच्ची के लिए दूध का इंतजाम कर उसे बॉटलसे दूध पिलाया। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत महिला से बच्ची को लिया और जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती करवाया। Post navigation चामुंडा माता मंदिर पर किया पौधारोपण राणापुर नगर परिषद् के लिए कांग्रेस उम्मीदवार तय ; रमीला ने दिया इस्तीफा ।