दिनेश वर्मा, झाबुआ

पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि  31 अक्टूबर  को लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाये जाने के अवसर पर में अति. पुलिस अधीक्षक आनंदसिंह वास्कले द्वारा पुलिस लाईन झाबुआ में एवं सभी थाना-चौकियो पर “एकता दिवस” की शपथ दिलाई गई एवं शाम को एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिये जिला पुलिस झाबुआ द्वारा 31 अक्टूबर की शाम को मार्च-पास्ट का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *