झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
ग्राम बेड़ादा निवासी कलसिंह सिंगाड़ के यहां अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। मकान में 4 वर्षीय बिंदीया पिता सुरेश मेड़ा निवासी देदला, 5 वर्षीय आकाश पिता दिनेश सिंगाड़ और 5 वर्षीय गोलू पिता सुरेश मेड़ा निवासी देदला खेल रहे थे। वह आग में झूलस गए। राहुल पिता राकेश डामोर वहां पहुंचा और वह भी अंदर घर में बच्चों को बचाने के लिए कूद पड़ा, लेकिन वह सिर्फ बिंदिया को ही बाहर निकाल सका। गोलू और आकाश को निकाल नहीं सका क्योंकि आग बहुत भयानक थी और वह उनकी उसमें जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां राहुल और बिंदिया का उपचार चल रहा है। बिंदिया की स्थिति डॉक्टरो द्वारा गंभीर बताई जा रही है। क्योंकि वह 50 प्रतिशत से ज्यादा जल गई। उसे रेफर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *