सोंडवा। आलीराजपुर जिले के सोंडवा में आज अतिथि शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सोंडवा ब्लॉक के समस्त अतिथि शिक्षकों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जी खरत और जिला कार्यकारी अध्यक्ष आजमसिंग चौहान ने सभी अतिथि शिक्षकों और शिक्षिका बहनों से विशेष अपील की। उन्होंने आह्वान किया कि 29 अप्रैल को भोपाल में होने वाले आंदोलन में अपने हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए सभी अधिक से अधिक संख्या बल के साथ भोपाल पहुंचें और इस प्रदर्शन को सफल बनाएं। Post navigation मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह संपन्न शहीद चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति के कार्यकर्ताओं ने गुजरात में किया रक्तदान