शिवा रावत, सोंडवा

मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली ‘शहीद चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति, आलीराजपुर’ के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर मदद पहुँचाई है।

​समिति के सक्रिय सदस्य और आलीराजपुर जिले की ग्राम पंचायत देलवानी के सरपंच श्री अभयसिंह चौहान के सुपुत्र सुरेश चौहान ने गुजरात के वाघोड़िया स्थित पारुल हॉस्पिटल में भर्ती गंभीर महिला मरीज रसिता चौहान (पति धूल सिंह चुनौटा) के लिए अपना अमूल्य AB पॉजिटिव रक्त दान किया। उल्लेखनीय है कि सुरेश चौहान का यह 7वां स्वैच्छिक रक्तदान था।

​युवाओं ने पहली बार किया रक्तदान सुरेश चौहान के साथ उनके गांव के साथी सुनील गुथरिया एवं जितेन्द्र चौहान ने भी इस पुनीत कार्य में भागीदारी की। इन दोनों युवाओं ने अपने जीवन का प्रथम रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया। इन युवाओं का उत्साह देखकर अस्पताल प्रबंधन और मरीज के परिजनों ने उनका आभार व्यक्त किया।

​अध्यक्ष ने दी बधाई समिति के अध्यक्ष श्री गोविन्द भयड़िया ने तीनों रक्तदाताओं के जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री भयड़िया ने कहा ​”सुरेश, सुनील और जितेन्द्र जैसे युवा समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। सुरेश चौहान द्वारा सातवीं बार रक्तदान करना उनकी निरंतर सेवा भावना को दर्शाता है, वहीं सुनील और जितेन्द्र का पहली बार आगे आना यह बताता है कि हमारा समाज रक्तदान के प्रति जागरूक हो रहा है। ऐसे ही प्रयासों से हम किसी का कीमती जीवन बचाने में सफल हो पाते हैं।” समिति ने क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी अपील की है कि वे रक्तदान के इस महाअभियान से जुड़ें और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *