झाबुआ। गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर ‘‘भारत पर्व‘‘ कार्यक्रम सायं 7 बजे राजवाड़ा चोक झाबुआ में अयोजित किया जाएगा। कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता द्वारा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास झाबुआ को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है एवं अपर जिला दंडाधिकारी झाबुआ भारत पर्व कार्यक्रम के समन्वयक रहेगे। भारत पर्व पर सिंहस्थ पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगेगी भारत पर्व आयोजन स्थल पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश की विकास गाथा एवं सिंहस्थ 2016 पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। लोक कलाकारो द्वारा भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी जाएगी। Post navigation ग्रामीण स्तर तक मच रही वार्षिकोत्सव की धूम सादगीपूर्ण तरीके से मनाया सांस्कृतिक उत्सव