शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में अगामी 25 जनवरी शनिवार को पारुल हॉस्पिटल से होम्योपैथिक शिविर के लिए 15 डॉक्टर बालक छात्रावास पहुंचेंगे। यह जानकारी युवा रक्तदान समिति उमराली के द्वारा हनुमान मंदिर के अंदर बैठक के दौरान तय की गई, युवा रक्तदान समिति अध्यक्ष वीरेंद्र खरत का कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार से स्वास्थ्य शिविर लगता रहना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फायदा हो। वहीं बैठक में तय किया गया कि उसी दिन रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा।युवा रक्तदान समिति के कार्यकर्ता भी बैठक में उपस्थित रहे। जिसमे राजेन्द्र राठौड़,सजंय राठौर,दीपक वास्कले, सन्नी राठौर आदी कार्यकता बैठक में उपस्थित रहे। Post navigation कैबिनेट मंत्री ने आरसीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया ग्राम घोघलपुर होली फलिया में दो लोगों की मौत