नवनीत त्रिवेदी@झाबुआ शहर के नेहरू मार्ग स्थित इमली तिराहा के सामने से कल रात 12 बजे के आसपास एक पिकअप गाड़ी जिसमें 24 क्विंटल गेहूं भरा था, उसे बदमाश चुरा ले गए। गाड़ी मालिक अनाज व्यवसायी अंतिम जैन ने बताया कि कल ही यह गेहूं का क्रय किया गया था और गाड़ी में ही यह गेहूं रखे हुए थे, गेहूं की अनुमानित लागत 1 लाख ₹ आंकी जा रही है। हांलाकि सीसीटीवी कैमरों में चोर पिकअप ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं, पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन रात्रि में पूरे शहर में पुलिस की गश्त रहने के बावजूद रात 12:00 बजे ऐसी घटना होना कई सारे सवालिया निशान गश्ती में मौजूद पुलिसकर्मियों पर खड़े कर रहे हैं। गेहूं भरी एक पिकअप चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही गाड़ी बरामदगी के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।सुरेंद्र सिंह गाडरिया, थाना प्रभारी कोतवाली झाबुआ Post navigation स्टेट हाईवे पर भिड़ंत के बाद दो ट्रकों मे लगी आग ; एक चालक की मोत राज्यपाल के दौरे को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक; सभी विभागों की जिम्मेदारी तय…