सुनील खेड़े@जोबट

प्रदेश स्तर पर 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक को लेकर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता की। साथ ही आगामी दिनों में किसान गौरव यात्रा के संबंध में भी जानकारी दी है।

आलीराजपुर जिले के प्रवास के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा जोबट सर्किट हाउस पर प्रेसवार्ता की और 9 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती कर्ता किसान की बैठक के संबंध में जानकारी से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में किसान गौरव यात्रा भाजपा सरकार के द्वारा निकाली जाना है जिसके संबंध में भी उन्होंने जानकारी से अवगत करवाया और प्राकृतिक खेती, गोवर्धन के साथ ही किसान मोर्चा के द्वारा किए जा रहे कार्य व केंद्र और प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए किसानों के हित में जन-जन तक योजना को पहुंचाने हेतु किसान गौरव यात्रा आगामी दिनों में निकलेगी। जो सभी विधानसभा के प्रत्येक ग्राम तक पहुंचेगी और किसानों को शासन की महत्वकांक्षी योजना के बारे में जानकारी से अवगत करवा कर प्रत्येक मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में जागरूक करते हुए मिशन-2023 को लेकर किसान गौरव यात्रा निकालने की बात की है।

इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य चंदर सिंह चौहान, जिला महामंत्री भेरू सिंह कनेश, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी राजेश डुडवे के साथ अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *