सुनील खेड़े@जोबट फरियादी वेरोनिका मोरिस मंडलोई रोज की तरह 10 बजे जोबट से ग्राम बावड़ी खुर्द उदयगढ़ ब्लॉक में पढ़ाने के लिए अपनी स्कूटी से जा रही थी। तभी जोबट उदयगढ़ बाउंड्री रणबयडा पर दो मोटरसाइकिल से 4 युवक आए और स्कूटी के आगे पीछे अढ़ाकर गिरा दिया। जिससे महिला के हाथ में चोट आई। तत्पश्चात महिला के सिर पर कट्टा अड़ाकर मंगलसूत्र सोने की 2 अंगूठी सैमसंग कंपनी का मोबाइल एटीएम आधार कार्ड तथा नगदी ₹3000 लूट कर चले गए। थाना प्रभारी पहुचे मौके पर लूट की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपना दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग की। पुलिस द्वारा धारा 392 भादवी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस की टीम देहातो में गई हुई बहुत जल्द ही लूट का खुलासा कर दिया जाएगा। विजय कुमार देवड़ा, थाना प्रभारी जोबट Post navigation नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत, जिले की दोनों विधानसभा पर जीत का दावा किया 230 विधानसभा में जाएगी किसान गौरव यात्रा : प्रदेश उपाध्यक्ष