आलीराजपुर। सोमवार को पूर्व विधायक वेस्ता पटेल की 20वी पुण्यतिथि पर विधायक आवास भोपाल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें वेस्ता पटेल के अलीराजपुर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को कार्यकर्ता को अवगत कराया गया। उनकी विचारधारा को लेकर आगामी विधानसभा अलीराजपुर एवं जोबट में जनता तक पहुंचाया जाए इसका संदेश दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे से उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित भगवानपुर विधायक द्वारा अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम राठौड़ जिला संगठन मंत्री खुर्शीद दीवान जिला नगर पालिका अध्यक्ष अलीराजपुर सेना पटेल एवम बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation सड़क हादसे में जोबट के ऋषि शर्मा की दुःखद मृत्यु, 3 अन्य गंभीर घायल, शहर में फैला शोक का वातावरण अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तीन डंपर को पुलिस ने पकड़ा, जब्त कर थाने में खड़ा किए