अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट- हज पर जाने वालों के लिए खुशखबरी, आगामी हज के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 2017 के हज का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस कार्यक्रम के अनुसार हज कमेटी भोपाल से हज के लिए 2 से 24 जनवरी के दरमियान हज फार्म मिलेंगे। फार्म जमा करने की आखरी तारीख 24 जनवरी रहेगी। हज यात्रियों के चयन के लिए कुराअंदाजी 1 से 8 मार्च के बीच किए जाएंगे। हज 31 अगस्त को होगा। हज पर जाने के लिए पहली उड़ान 25 जुलाई को होगी और आखरी 26 अगस्त को उड़ान भरेगी। हज यात्रियों की वापसी 4 सितंबर से शुरू हो जाएगी। हज पर जाने के लिए चुने गए लोगों को 22 मार्च तक हज का पैसा जमा करना होगा। हर वर्ष प्रदेश से भोपाल व इन्दौर से हज यात्री जददा के लिए उड़ान भरते हैं। हज कमेटी प्रदेशाध्यक्ष इनायत हुसैन ने मक्का-मदीना शरीफ पर हज पर जाने वाले यात्रियों को अभी से अपनी तैयारी, प्लान को लेकर आगाह कर रहे हैं ताकि समय रहते किसी को परेशानी नहीं हो। उक्त जानकारी मुहम्मद हुसैन पाकीजा अलीराजपुर ने दी। Post navigation गायत्री परिवार ने युवा प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को दी नशे से दूर रहने की नसीहत रायपुरिया मेला में पुलिस पांच सीसीटीवी कैमरों से रख रही पैनी नजर