अमर सिंह वागुल, उदयगढ़ उदयगढ़ में 20 कार्यकर्ता बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कुंवर सिंह खराड़ी के नेतृत्व में और महेश पटेल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। अब ये सभी कांग्रेस के साथ मिलकर काम करेंगे। सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी सेना महेश पटेल को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए महेश पटेल ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के हर समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सभी काम धरातल पर करेंगे। कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए महेश पटेल ने कांग्रेस की रीति नीति और वचन पत्र को बताते हुए कांग्रेस एक आम जनों की पार्टी है। पार्टी में सभी गरीबों और दलितों का ध्यान रखा जाता है। महेश पटेल ने कहा सेना पटेल के बारे में बताते हुए पटेल पूरी ईमानदारी के साथ आलीराजपुर नगर पालिका में लगातार दो बार अध्यक्ष के तौर पर चुनी गई। क्योंकि लगातार दो बार चुना बहुत बड़ी चुनौती है। पटेल निरंतर लोगों के बीच में रहकर कार्य करती है और सभी का ध्यान रखिए। इसलिए आने वाले समय में पटेल को भारी बहुमत से विजय बनाएं, ताकि बहन कलावती भूरिया के सपनों को पूरा कर सके। हम जोबट विधानसभा क्षेत्र के विकास को अग्रसर की ओर आगे बढ़ाने की भरपूर कोशिश करेंगे। किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। हर समस्या जैसे बिजली पानी रोड और शिक्षा स्वास्थ्य पर निरंतर ध्यान रखा जाएगा। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ता जाम्बुखेड़ा से मुकेश माल सिंह सुरेश निलेश आम्बी से सुनील मुकेश कमलेश दिलीप जगन और अन्य उत्ति से गोलू मुकाम मेहताब प्रकाश अभय सिंह विक्रम के साथ अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। आज की बैठक में जाम्बुखेड़ा सरपंच और कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर सिंह खराड़ी शब्बीर सेठ नाथू खराड़ी दिलीप खराड़ी सरदार सिंह अजनार् जोबट नागर सिंह जुवान सिंह ज्ञान सिंह व कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने प्रांत स्तर पर कई पुरस्कार जीते उदयगढ़ बाईपास पर इनोवा और मोटरसाइकिल में भिड़ंत, एक की मौके पर मौत