राजेंद्र शर्मा, दाहोद ब्यूरो चीफ दाहोद तहसील के वरमखेड़ा गांव में महज ₹20 के लिए के लिए चाचा ने 5 साल के भतीजे की गर्दन व सिर पर धारिया मारकर उसे मोत के घाट उतार देने से गाँव मे हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार दाहोद तहसील के वरमखेड़ा गांव के (गणावा) डूंगरा फलिये के निवासी लालू भाई गणावा के पुत्र अंकित शाम के 5 बजे के करीब अपने घर से ₹20 लेकर नजदीक की दुकान पर चीज लेने निकला था तभी रास्ते में उसके चाचा किरण संध्या गणावा ने उसे रोक कर उसके पास रखे ₹20 की मांग करने पर अंकित ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तभी गुस्साए किरण गणावा ने अपने पास पड़े धारीये से अंकित की गर्दन व सिर में वार करने से अंकित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी अंकित के परिजनों को मिलते ही परिजनो ने इस बात की जानकारी गांव के सरपंच को करने पर सरपंच ने घटना संबंधी जानकारी पुलिस थाने में की। दाहोद तहसील की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक अंकित के शव को पीएम करने हेतु जिला सरकारी चिकित्सालय भेज कर आगे की कार्यवाही शुुरू की। Post navigation आखिर ऐसा क्या हुआ कि महिला अपने बेटी के साथ चार मंजिला मकान पर चढ़ आत्महत्या का प्रयास करने लगी…? चैन स्नेचिंग का पर्दाफाश तीन सोने की चैन एक मंगलसूत्र के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में