कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर

अवैध धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना करना भी कबुल किया।

पुलिस के अनुसार 02.09.2023 को कस्बा रानापुर के पुराना अस्पताल व यात्री प्रतिक्षालय के पास मुखबीर की सूचना पर आरोपी कैलाश पिता समरु बुडोडिया उम्र 21 साल व उदिया पिता केलसिहं मैडा उम्र 20 साल निवासीगण पिपलवा थाना टाण्डा जिला धार के कब्जे से तेज धारदार हथियार पंचानो के समक्ष पृथक पृथक जप्त कर दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया व थाना रानापुर पर अपराध क्रमांक 629/2023,630/2023 धारा 25 बी आयुध अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान दोनो आरोपीयो से सख्ती से पुछताछ करते उनके द्वारा थाना राणापुर के अप.क्रं. 596/2023 धारा 457.380 भादवि. में चौरी गया मश्रुका भी चोरी करना स्वीकार किया गया जिनके बताये स्थान से चोरी किया गया मश्रुका रुपये 15000/- रुपये जप्त किया गया, बाद आज दिनांक 03.09.2023 दोनो आरोपीगणो को माननीय प्रथम श्रेणी न्यायालय झाबुआ के न्यायालय़ मे पेश किया गया जहा से माननीय न्यायालय़ ने दोनो आरोपीगणो को जिला जैल झाबुआ दाखिल किया गया  ।

उक्त सराहनीय कार्यः- थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री शंकरसिंह रघुवंशी,  उप निरीक्षक के.सी. सिर्वी , उप निरीक्षक नरेश ननामा, सउनि महेश भामदरे , सउनि हिमांशु चौहान, प्रधान आरक्षक 85 पप्पुसिह , आरक्षक 379 विजय , आरक्षक 607 दिनेश, का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *