गौरव कटकानी, कालीदेवी पंचायत चुनाव को 2 साल से अधिक समय बीत गया है, बावजूद इसके कालीदेवी कस्बा जो की बैतूल – अहमदाबाद हाईवे पर स्थित है लेकिन यहां स्ट्रीट लाईट ना होने की वजह से शाम होने के बाद पूरे कस्बे में अंधेरा छा जाता है। जिससे कस्बे में चोरी होने की संभावना बड़ जाती है । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241013-WA0006.mp4 कुछ समय पहले कस्बे में कुछ जगह ग्राम पंचायत कालीदेवी द्वारा पोल पर बल्ब लगवाए गए थे वो भी काफी समय से पूरी तरह से बन्द हो चुके है । बीते चुनाव में जितने भी सरपंच दावेदार थे सभी के घोषणा पत्र में कस्बे में स्ट्रीट लाईट लगवाने का मुद्दा दर्शाया हुआ था। परंतु चुनाव संपन्न होने के बाद सब घोषणा पत्र धरे के धरे रह गए । कल शाम 7 बजे रोटला रोड पर किस तरह से स्ट्रीट लाईट ना होने का जीता जागता सबूत है कि किस तरह पूरे रोड पर अंधेरा पसरा हुआ है। ग्राम पंचायत कालीदेवी को इस और विशेष ध्यान देना चाहिए । Post navigation लगातार हो रही बारिश के बाद कालीदेवी की सुनार नदी उफान पर आई प्रदीप वाल्टर ने कालीदेवी थाना प्रभारी के रूप में ग्रहण किया पदभार