सलमान शैख़@ पेटलावद

अब से थोड़ी देर पहले दो अलग-अलग सड़क हादसो में एक अज्ञात युवक की जान चली गई है और एक युवक गम्भीर घायल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक पेटलावद रायपुरिया मार्ग पर पहला सड़क हादसा अन्नतखेड़ी फाटे पर हुआ, जिसमे 1 युवक गम्भीर घायल हुआ था, इस बाइक में 2 युवक ओर 1 बालक सवार थे, जिसमे 1 युवक को गम्भीर चोटे लगी। इसे 108 से हॉस्पिटल लाया गया था कि दूसरा हादसा नई मंडी के करीब हो गया, जिसमे रायपुरिया जा रहे अज्ञात युवक की मोके पर ही मृत्यु हो गई। 108 कि सहायता से शव को पीएम केंद्र ले जाया गया, मामले में अभी तक यह पता नही चल पाया है कि यह युवक कोन है और कहां जा रहा था ओर यह दोनों हादसे कैसे हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *