सलमान शैख़@ पेटलावद बीती रात पेटलावद-रायपुरिया मार्ग पर हुए सड़क हादसे में जिस युवक की मृत्यु हुई थी उसकी पहचान गोपाल कटारा निवासी मातापाड़ा के रूप में हुई है। इस घटना को कुछ लोग सोची समझी साजिश भी बता रहे है, जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग सोशल मीडिया पर कर रहे है। आपको बता दे कि गोपाल कटारा जयस और भील प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी थे, इस दुःखद घटना के बारे में जैसे ही उनके मित्रो आदि को पता चला तो उन्हें यकीन ही नही हुआ कि इस तरह से गोपाल कटारा उनके बीच से चले जायेंगें। उनके शव का पीएम अभी किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। क्या यह साजिश तो नही- गोपाल कटारा रायपुरिया की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे के बाद परिजन ओर उनके मित्र इसे किसी की सोची समझी साजिश बता रहे हैं। उनका कहना है कि जरूर गोपाल को किसी ने मारकर और फिर शव को सड़क किनारे रखकर छोड़ भागे और इस घटनाक्रम को एक्सीडेंट का रूप दे दिया। हालांकि मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह घटनाक्रम दुर्घटना ही है, फिर भी पुलिस जांच कर रही है। गौरतलब है कि इस मार्ग पर पहले भी कई ऐसे घटनाक्रम हुए है जिन पर साजिश के सवाल उठे थे, हालांकि किसी भी मामले में सड़क दुर्घटना के अलावा कुछ स्पष्ट नही हो पाया था। Post navigation 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 1 युवक की मौके पर मौत; 1 गम्भीर घायल … 7 वर्ष से फरार कुख्यात इनामी डकैत पेटलावद पुलिस की गिरफ्त में …