झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट- शनिवार दोपहर अजमलसिंह पिता डोंगरसिंह बबेरिया निवासी मछलिया झीर राणापुर अपना ट्रैक्टर ठीक करवाने झाबुआ आया था अजमल ने अपने बैंक से 18000 रुपए निकाले और गैरज गया लेकिन गैरेज बंद होने की वजह से वह अपना ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में कुंदनपुर चौकी पर पदस्थ होमगार्ड अर्जुन पिता गौतामसिंग नायक ने कागझार के पास उसे रोका और एंट्री के लिए रुपए मांगे उस पर अजमल ने उसे 100 रुपए दिए अजमल के पास ज्यादा रुपए देखकर होमगार्ड अर्जुन ने सारे रुपए उससे लेकर अपनी गाड़ी से भाग निकला। उसके बाद अजमल ने थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई जिस पर झाबुआ कोतवाली ने तुरंत ही उसके घर कुरैशी कम्पाउंड जाकर उसे नकदी सही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी होमगार्ड के पास से एक बिना नंबर की होंडा सीडी 110 भी मिली है। आरोपी होमगार्ड पर पहले भी नकली सीआईडी बनने का आरोप दर्ज हो चुका है। Post navigation कांग्रेस के सरपंच प्रत्याशी व समर्थक मशीनों की सुरक्षा के लिए पहुंचे नि:शुल्क नेत्र शिविर में 85 मरीजों की आंखों का किया चेक-अप