झकनावदा:-जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा कोरोना के रोकथाम हेतु ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं उसी क्रम में झकनावदा में 18 प्लस वाले का वैक्सीनेशन शुरू होने पर सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा ने बीएमओ डॉ एम एल चोपड़ा की उपस्थिति में कोविशिल्ड वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। वही सांसद प्रतिनिधि काॅसवा द्वारा गांव में घूम घूम कर बड़ी मात्रा में युवक व युवतियों से संपर्क कर टीकाकरण केंद्र पर लाए वह युवक व युवतियों को वैक्सीनेशन करवाया जैसे आर्यन मिस्त्री, विकास जोशी,पायल जोशी, आयुषी जोशी,अभिषेक लक्की राठौड,नैना मिस्त्री आदि को एवं युवाओं से अपील की कोराना से हमें जंग जितना है इसलिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करवाएं कोराना हारेगा एवं भारत जीतेगा एवं 2 गज की दूरी एवं मास्क जरूरी लगाने की भी अपील की। Post navigation एसडीएम ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में अनलॉक के नियम ग्रामीणों को समझाए महिलाओं-युवतियों में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह, दूर-दराज से आ रहे टीका लगवाने