रितेश गुप्ता थांदला। गुरुवार 18 जनवरी को थांदला नगर एवं सुजापुरा ग्राम मेंटेनेंस के चलते विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। कनिष्ठ यंत्री निशांत कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 18/01/2024 गुरुवार को 33/11 के.व्ही सबस्टेशन एवं 33 के.व्ही लाईन एबी स्विच का मेटेंनेन्स कार्य होने के कारण सुबह 10:05 बजे से 14:05 बजे तक थांदला एवं सुजापुरा ग्रीड से संचालित होने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर बन्द रहेगें । जिसके चलते थांदला नगर एवम आसपास के ग्रामों में विद्युत वितरण बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार समय को घटया बढाया भी जा सकता है। उक्त विद्युत ग्रिड बंद होने से नगर से सटे ग्रामों एवम सुजपुरा ग्रिड से जुड़े ग्रामों में भी विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा। Post navigation जिला पत्रकार संघ का महासम्मेलन 20 जनवरी को थांदला में नगर में गूंजे श्री राम के जयकारे, अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली विशाल राम यात्रा