चंद्रशेखर आजाद नगर । आगामी 23 जुलाई को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चंद्रशेखर आजाद नगर आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन को सुव्यवस्थित रूप देने के लिए कलेक्टर नीतू माथुर और एसपी रघुवंश सिंह ने खुद मैदान में उतरकर मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारियों ने सबसे पहले कृषि उपज मंडी प्रांगण में होने वाली जनसभा स्थल का मुआयना किया। इसके बाद ग्राम झोतराड़ा स्थित हेलीपैड की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने भी आयोजन की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दीपिका पाटीदार, तहसीलदार दिनेश व्यास और एसडीओपी आशुतोष पटेल सहित पूरा प्रशासनिक अमला उपस्थित था। Post navigation भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक मंत्र 23 जुलाई को चंद्रशेखर आजाद नगर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव