बृजेश खंडेलवाल, आम्बुआ
जहां एक तरफ रविवार को भाजपा के प्रदेश  अध्यक्ष राकेशसिंह कार्यकर्ता में जान फुकंने के उद्देश्य से जिले के दोरे पर आ रहे थे वही दुसरी और स्थानीय अगाल धर्मशाला में कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कार्यकर्ताओं की बैठक के आयोजन में कांग्रेस विधायक पद की प्रबल दावेदार  सुलोचना रावत के समक्ष भाजपा की 15 महिला कार्यकर्ता माया बामनीया के नेतृत्व में भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हुई । साथ ही जोबट नगर के हदय सम्राट कालेज के युवा योगश बघेल भी भाजपा को मोह त्याग कांग्रेस में शामिल हुए । कार्यकम्र में रावत ने कहा की भाजपा ने हमेशा ही आमजनता के साथ छलावा कीया है और हर योजना को केवल कागजो तक सीमीत रखा है । आपने कहा की सत्ता की भुखी ये भाजपा कुर्सी पाने के लिये किसी भी हद तक गीर सकती है और आम जनता को छुटी योजनाओं के मोहमाया के जाल में फांसकर सत्ता पाना चाहती है लेकिन भाजपा ये भुल रही है की जनता अब समझदार और इनके मायाजाल को समझ चुकी है और आगामी चुनाव में इस विधानसभा से तो क्या पुरे प्रदेश से उसे उखाड फेकने वाली है ।
कार्यक्रम की शुरूआत में अपनी 15 महिला कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुई माया बामनिया ने अपने उदबोधन से करते हुए कहा की हमेशा से ही भाजपा ने हम जैसी महिलाओं को भीड का हिस्सा बनाने की लिए स्तमाल करती रही है और जब किसी योजना या समस्या के लिये इनके पास जाते है तो ये हमे नकार देते है । कई बार कार्यक्रमो एवं चुनावो में भाजपा हमरा उपयोग करती है और बाद में भुल जाती है इसलिये अब मौका है इनको आगामी चुनाव में सबक साखाकर इनकी घर वापसी करवाई जाये । अमजद खत्री ने कहा की आज जोबट नगर पुरी तरह हर क्षेत्र मे पिछडा हुआ है इस और भाजपा का कोई भी नेता विधायक ध्यान नही दे रहा है । हमारी माताए एवं बहने आये दिन स्वास्थ्य आदी सेवाओ के लिये दर दर भटक रही है । कांग्रेस में शामिल हए युवा योगश बघेल के मच पर आते ही पुरा पांण्डाल भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम के नारो से गुंज उठा इन्होने मंच से कहा कहा की भाजपा सरकार शिक्षा के लिये जो बडे दावे पेश कर रही है वो केवल कागजो और पोस्टरो तक ही है वास्तवीकता में इनकी योजनाए विद्यार्थियां तक पहुच ही नही रही है । कालेजो में कई मुलभुत सुविधाएं नही है प्रोफेसर नही है लेकिन कई बार शिकायत एंव विरोध करने के बाद भी इस और ध्यान नही दिया जा रहा है आपने बताया की भाजपा सालो से परिषद पर काबीज है लेकिन इसके बावजुद आज पुरे नगर की हालात खस्ता है न तो रोड सही है, न बस स्टेण्ड सही है, न साफ सफाई है और ना ही नगर मे एक भी सुविधाघर है फीर किस विकास की बाद कर भाजपा ढिढोरा पीटती है । आपने आगे कहा की मै भाई विशाल रावत जी के साथ पार्टी-राष्ट्र एवं जोबट की सेवा के लिये हमेशा तत्पर रहुंगा ।
कार्यक्रम के आगे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता श्री सुमेरसिंह अजनार ने कहा की कांग्रेस हमेशा से ही गरीबो के उत्थान के लिये कार्य करती रही है लेकिन भाजपा सरकार ने इन गरीब लोगो के मुह से निवाल तक छीन लीया है । हमारी कांग्रेस की सरकार ने क्षेत्र के हर आदीवासी और गरीबो को भरपुर अनाज व अन्य सुविधाए बिना किसी पेचीदा प्रकिया के उन्हे उपलब्ध करवाती थी परन्तु आज भाजपा उनसे उनका हक छीनने का काम कर रही है । कुटीर के नाम पर, पात्रता पर्ची के नाम पर, आधार कार्ड के नाम पर क्षेत्र के भालेभाले आदिवासीयों के साथ धोखा किया जा रहा है । आपने कहा की भाजपा ने कई योजनाएं का संचालन कर दिया जो सुनने में बहुत अच्छी लगती है लेकिन धरातल पर ये योजनाएं सिर्फ और सिर्फ शुन्य है । ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सरदारसिंह अजनार ने कार्यकर्ताओं को संबाधीत करते हुए कहा की समय आ गया है हम सभी मजबुती से पार्टी का काम करे और भाजपा को जड से उखाड फेके । श्री अजनार ने कहा की आप सभी महिलाएं एवं युवा साथी जो भाजपा छोड कांग्रेस में आये में आपसे अनुरोध करूंगा की कांग्रेस के संगठन को और मजबुत बनाकर आगामी चुनाव में मजबुती से कांग्रेस को एतिहासीक जीत के साथ भाजपा को सबक सिखना पडेगा ।विशाल रावत ने कहा की चुनाव का समय नजदीक आ रहा है हमारा संगठन यहा से जिसे भी उम्मीदवार घोषित करे हमे एकजुट होकर पुरे दमखम के साथ कांग्रेस को जीताना है । आप सभी कार्यकर्ता मजबुती के साथ अपने अपने क्षेत्र मे जाकर भाजपा की कुनितीयों को उनके झलावे को उन तक पहुचाकर काग्रेस को एतिहासीक जीत के लिये प्रेरित करना है । क्षेत्र का आदिवासी, नगर का व्यापारी, कर्मचारी व अधिकारी भाजपा की सरकार से त्रस्त हो चुका है आये दिन किसी न किसी प्रकार की जुलमेंबाजी सुन-सुन कर, नई-नई कार्यप्रणालीयो के लिये धक्के खा खा कर परेशान हो चुका है । हम अगर जोबट नगर की बात करे तो नगर परिषद में बैठी भाजपा और क्षेत्रिय भाजपा विधायक इतने सालो में आपको न तो एक बस स्टेण्ड दे सकी है न ही अच्छी सडके दे सकी है । नगर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही है साफसफाई पर ध्यान नही दिया जा रहा है । नगर मे खेल मेदान नही है नगर में एक सुसज्जीत बगीचा नही है नगर में सुविधाघर तक का टोटा है फिर भी इनका विकास सातवे आसमान पर है । विशाल रावत ने कहा की मे भाजपा से पुछना चाहता हुॅ की पीछले 15 वर्षो में इनकी सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ कितने लोगो को मिल रहा है । कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताआें में रमेश मेहता, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष फारूक खत्री, एहमद भाई, मोहम्मद ठेकेदार, संजय फीलोमन, नरेन्द्र मण्डलोई, फरीद सहारा, तरूण जैन, युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आकाश उपाध्याय,  किरण राठौड, मिश्रीलाल राठौड, अरविन्द बबलु, लक्की राठौड, जाकीर मकरानी, अमजद खत्री बबलु भाई फारूक खत्री छोटा सहीत बडी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थै । कार्यक्रम का संचालन रमेश मेहता ने किया व आभार फारूक खत्री ने माना ।

यह हुए कांग्रेस में शामिल – माया बामनिया, बसंती बामनिया, भूरी बामनिया, पुना आशीर्वाद, मन्नू आपा कनकबाई, अख्तर बी , पिंकी दिनेश, सोनू सुमित, मनोरमा, सुमन कन्हैयालाल, मंजू बाई, सुनीता राठौड़, कालीबाई, आमना बी, फरीदा बी, सुमन पप्पू माली, टीना राठौड़, रानू राठौड़, योगेश बघेल, विक्रम गड़रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *