फिरोज खान@अलीराजपुर

मुख्यमंत्री कमलनाथ के झाबुआ प्रवास के दौरान विधानसभा क्षेत्र मे 15 बैराज व तालाब निर्माण की मांग को लेकर विधायक मुकेश पटेल ने पत्र सौंपकर स्वीकृति देने की मांग की। इस सम्बंध में विधायक पटेल ने बताया कि मेरा विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य होकर सिंचाई के कम साधन होने के कारण आदिवासी किसानों को आर्थिक एवं पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण आदिवासी ग्रामीण अन्य राज्यो मे पलायन कर जाते है। उन्होने क्षेत्र में तिखोला बैराज, हिरन बैराज, मयाला, टेमला, वेगलगाॅव, गुड़ा तालाब, लोढ़नी तालाब, भोरदिया, गुलवट, बड़दला, प्रतापपुरा, अचपई, वाकनेरी, गुनेरी और डुंगरगाॅव में बैराज और तालाब स्वीकृत करने की मांग की है, जिससे आदिवासी ग्रामीणों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त हो सके। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *