अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- नानपुर से पिछले एक पखवाड़े से ग्राम की स्ट्रीट लाइटे बंद पड़ी है लेकिन जिम्मेदार विभाग विद्युत विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। स्ट्रीट लाइटे बंद होने से रात के समय ग्राम में अंधेरा छाया रहता है जिसके कारण लोगों में भय बना रहता है। दत्त कॉलोनी के संदीप वाणी, अनिल धोबी, मोतीसिंह, कुशल वर्मा का कहना है कि स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है, इसके लिए जिम्मेदार विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन स्ट्रीट लाइट अभी तक चालू नहीं की। गौरतलब है कि नगर में मेला लगा हुआ है, रात के समय बच्चे व महिलाएं मेला स्थल पर जाते है। अंधेरा होने से आने-जाने वालों को परेशानी होती है साथ ही चोरियों का भी अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग जल्द ही स्ट्रीट लाइट चालू करे जिससे ग्रामवासियों को गलियों में हो रहे अंधेरे से निजात मिल सके। लाइमैन जुवानसिंह ने बताया कि कई बार लाइन चेक करके देखा है पर लाइट चालू नहीं हो रही है। वहीं सरपंच समरथसिंह मोर्य इस संबंध में बोले कि कल चालू हो जाएगी बंद पड़ी स्टेज लाइन जिले के अधिकारी से बात हो गई है। Post navigation गेरूघाटी स्कूल स्टाफ को शिक्षण कार्य के लिए कलेक्टर ने दी बधाई सतीश सिंह को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास का प्रभार