अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय व प्राइवेट स्कूल की एक साथ प्रभातफेरी ग्राम के मुख्य बाजार मे निकल कर कन्या हाई स्कूल प्रांगण मे पहुंची जहां प्रभारी प्राचार्य नानसिंह सोलंकी ने झंडावंदन किया। छात्रों द्वारा राष्ट्रीय गान के बाद छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। ग्राम पंचायत सरपंच सेजल बारिया, उप सरपंच हिमसिंग बारिया, चन्दूलाल साहू, हाजी हनीफ खान ने अपने अपने विचार रखकर देशभक्ति से ओतप्रोत शेर-शायरी से छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। ग्राम बरझर की पुलिस चौकी पर झंडावंदन चौकी प्रभारी ने जानूसिंह गरवाल ने किया। पत्रकार भवन का झंडावंदन उमेश साहू ने किया। ग्राम पंचायत संरपच सेजल बारिया ने किया। सहकारी समिति भी झंडावन्दन किया गया सभी संस्थाओं मे मिठाई बांटी गई। साथ ही एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। Post navigation जब तक सूरज चांद रहेगा, स्वतंत्रता दिवस का नाम रहेगा नारों से गूंजा अंचल सोहनसिंह नमामि देवी नर्मदा सेवा यात्रा में सराहनीय कार्य पर प्रशस्ति पत्र देकर कलेक्टर-एसपी ने किया सम्मानित