हितेंद्र सिंह राठौर, अंतरवेलिया

पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के व्दारा वारंटीयो dh गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे( जिसके पालन मे  अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद सोरभ तोमर के मार्गदर्शन में रात को दबिश देकर थाना कल्याणपुरा व चौकी अतंरवेलिया पुलिस व्दारा 14 साल से फरार  10,000 हजार रुपए का स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया । 

थाना कल्याणपुरा के अपराध क्र. 69/2010 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि  मे 14 वर्षो से वांछित आरोपी अकरम पिता पिदिया गुड़िया उम्र 40 साल निवासी बलवान होकर घटना दिनांक से फरार चल रहा था । जिसकी तलाश मे कई सालो से थाना कल्याणपुरा व चौकी अंतरवेलिया पुलिस कर रही थी जो घऱ पर नही रहता था । वारंटी अकरम गुंडिया जिला छतरपुर मे खेती कर रहा था जो वही बस गया था। कल दिनांक को मुखबीर व्दारा सुचना कि गई कि अकरम अपने ससुराल अतंरवेलिया आया है। मुखबीर की सुचना से थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिंह भूरिया व चौकी प्रभारी अतंरवेलिया सउनि. रमेश मिनावा व्दारा टीम बना कर दबिश दि गई जिसमे आरोपी को पकडने मे सफलता हासील हुई । 

सराहनीय योगदानः- निरी. निर्भयसिह भूरिया , सउनि. रमेश मिनावा,  प्रआर.  चन्दर सिंह निगवाल, प्रआर. नारजी भाबोर ,  आर.  नारायण  आर. राहुल मुझाल्दा, आर.  हीरा मोर्य, आर, राजेन्द्र मुवेल, आर. दिनेश   आर. मनीराम , आर. रविन्द्र बरडे का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *