@फिरोज खान आजाद नगर भाबरा की कन्या हाई स्कूल बरझर ने 97 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया । स्कूल में कुल 36 छात्राएं अध्यनरत थी जिसमें से प्रथम 31 छात्राएं दितीय स्थान पर 4 छात्राएं व एक छात्रा को सप्लिमेंट्री आईं । बरझर कन्या हाई स्कूल में इस तरह प्रथम स्थान पर कुमारी प्राची केलाश हटीला ने 500 अंक में से 446 अंक हासिल कर 89 प्रतिशत बनाया । इस तरह कुमारी शानिया इस्माईल खान ने 432 अंक हासिल कर 86 प्रतिशत बनाकर स्कूल में दितीय स्थान प्राप्त किया । साथ ही कु निखा तेरसिह ने 428 अंक हासिल कर 85 प्रतिशत हासिल कर त्रितीय स्थान प्राप्त किया । कुमारी तनजीन जफरूल्ला खान ने 424 अंक हासिल कर 84 प्रतिशत हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया व हिना राजेश राठौड ने 401 अंक अर्जित कर 81 प्रस बनाकर स्कूल में पांचवां स्थान प्राप्त किया । इस तरह गत वर्ष से कन्या हाई स्कूल बरझर का रिजल्ट बेहतर रहा । संस्था प्रमुख शेलेन्द शर्मा व सह स्टाप ने छात्राओं को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की Post navigation 2 माह पूर्व घटित हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार 10वीं बोर्ड की जिले की मैरिट में मो. हसन व फातेमा प्रवीण ने पाया स्थान