झाबुआ लाइव के लिए काकानवानी से राहुल पांचाल की रिपोर्ट आज काकनवानी में थाना परिसर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय तिवारी ने लोगो से चर्चा करते हुए लोगो से उनकी समस्याओ को जायजा लिया और लोगो ने अपनी बात रखी।ग्रामवासियो ने नगर में बढ़ती हुई वारदातो को ध्यान में रखते हुए काकनवानी थाने में पुलिस बल बढ़ाने की बात कही ।एव ग्राम सुरक्षा समिति में युवाओ को जोड़कर उन्हें प्रशासन की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया समस्याओ की जानकारी लेने के बाद एस पी महोदय ने नगरवासियो से पुलिस को अपना साथी समझ कर किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को पहुचाने की बात कही। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा की आप लोग पुलिस की मदद करे जिससे यहाँ वारदातो पर अंकुश लगाया जा सके ,क्योकि पुलिस के और जनता के बिच संवाद बहुत जरुरी हे किसी भी संदिग्ध की जानकारी तुरन्त पुलिस को देवे ।नगरवासियो ने एक और मांग रखते हुए यह बताया की सर हमारे यह थाना परिसर में बहुत सारे परिवर्तन हुए हे पर पुलिस के रहने के लिए जो क्वाटर बने हुए हे वो जर्जर हो चुके हे जिसमे कोई भी परिवार रहने की हालात में नहीं यहां पर तुरन्त नए क्वाटर का निर्माण कराया जाए ।इस जनसंवाद कार्यक्रम में कई ग्रामीण भी उपस्थित हुए । Post navigation शिक्षको का धरना प्रदर्शन 28को आज से झकनावदा मे नेशनल वॉलीबाल टूर्नामेंट का आगाज