झाबुआ। मेघनगर थाना क्षेत्र के गांव सजेली नानिया सात की एक 11 वर्षीय बालिका को अगुवा कर लिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका मेघनगर हाट बाजार में सामान खरीदने करने गई थी तभी बालिका को अकेला पाकर तलावली का रहने वाला आरोपी नाहटिया गुमान भूरिया ने बहला-फुसला कर अगुवा कर लिया। मेघनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 364 का मामला दर्ज कर आरोपी की पतारसी शुरू कर दी। Post navigation हादसों को न्योता दे रहे जोबट-नानपुर मार्ग के बड़े-बड़े गड्ढे, वाहन चालक परेशान खेत में रखी उड़द-सोयाबीन की फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान