ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला थाना प्रभारी बखतगढ़ आशा बामनिया ने 11 वर्षों से फरार हत्या (302ipc) के आरोपी मदेसिंह पिता हटेसिंह भिलाला उम्र 50 साल निवासी धोरट को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी 2014 से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार था, जो लगभग 11 वर्षों से फरारी में चल रहा था। थाना बखतगढ़ प्रभारी आशा बामनिया ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पड़ता, 7000 का इनामी हत्या का आरोपी गिरफ्तार किया। बाद उसे अलिराजपुर कोर्ट पेस किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में बखतगढ़ पुलिस व साइबर पुलिस का सराहनीय योगदान रहा टीम में सहा. उप निरीक्षक दीपक मालवीय, प्र. आर.कैलाश, आर.उद्लीय,प्र आर.ममता,प्र आर.मनोज, आर. महेश, आर.तुलसीराम, आर.दिनेश, आर. चंदन, आर. रिवेल, आर. पूंजा,आर.अंतिम, आर.इंदर व साइबर टीम शामिल रही Post navigation आगामी त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, एसडीएम भी हुए शामिल तेज रफ्तार तूफान वाहन दुकान को घसीटते हुए झाड़ियों में जा घुसी