रितेश गुप्ता, थांदला थांदला नगर ही नहीं अपितु पूरे जिले में पहली बार खेलों के महाकुंभ कुरुक्षेत्र का आयोजन थांदला नगर में किया जा रहा है। जैसे हेतू नगर के समस्त खेल मैदान , समस्त खेल परिसर, राष्ट्रीय स्तर के खेलों की तरह तैयार किए जा रहे हैं। अणु पब्लिक स्कुल थांदला के तत्वावधान में दिनांक 26/12/2022 से 30/12/2022 तक वृहद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसमे क्रिकेट , वॉलीबाल , फुटबॉल, बैडमिंटन ,टेबल टेनिस ,एथेलेटिक्स ,खो-खो , कबड्डी , बास्केटबॉल , शतरंज , स्कैटिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी | उक्त सभी प्रतियोगिताओ को तीन वर्गों में बाटा गया है प्रथम वर्ग में 15 वर्ष आयु ,द्वितीय वर्ग में 19 वर्ष , एवं तृतीय वर्ग ओपन का रहेगा | उक्त आयोजन में लगभग 5 लाख 50 हजार से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जावेगी | उक्त खेल महाकुंभ में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमे एवं खिलाड़ी भाग ले रहे है | उक्त खेल प्रतियोगिताए थांदला के विभिन्न खेल मैदानों पर सम्पन्न की जावेगी | समस्त प्रतियोगिताएँ जिले एवं प्रदेश के प्रसिद्ध खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन में सम्पन्न की जावेगी | उक्त खेल प्रतियोगिताओ का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में खेल को बढ़ावा देना एवं जीवन में खेल के महत्व को समझना है | उक्त खेल प्रतियोगिताओ के आयोजन हेतु जिला फुटबॉल संघ,जिला बैडमिंटन क्लब,जिला खेल विभाग,स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब , मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ , जिला क्रिकेट संघ , का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है | खेल महाकुंभ में पूरे देश से विभिन्न क्षेत्रों की खिलाड़ी सम्मिलित होंगे, इसी बीच जिले के एवं नगर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने हेतु एक सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे जुड़कर खिलाड़ी अपनी भविष्यवाणी योजनाओं हेतू मार्ग प्रशिक्षित कर पाएंगे । आयोजन के संचालक हर्ष गादिया ने बताया कि नगर के खेल प्रेमियों के लिए यह सुनहरा अवसर है जिसमे सभी खेलो को उनके वास्तविक स्वरूप में खेला एवम देखा जा सकेगा । दिनांक 26 दिसंबर शाम 5:00 बजे खेलों के इस कुरुक्षेत्र का भव्य आगाज किया जाएगा एवं जिसका समापन 30 दिसंबर को होना है। Post navigation मनुष्य की मुक्ति के लिए यह आवश्यक था कि ईश्वर मनुष्य बनकर जीवन जीते हुए मनुष्य मात्र का उद्धार करे : फादर खराड़ी विधायक ट्रॉफी का भव्य समापन, सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया