थांदला। कैथोलिक डाइसिस झाबुआ के थांदला चर्च में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया । समारोह में मिस्सा पूजा के मुख्य याजक झाबुआ डाइसिस के प्रशासक फादर पीटर खराड़ी थे। उन्होंने क्रिसमस पर्व मानव मुक्ति के लिए ईश्वर की योजना बताई। फादर पीटर खराड़ी ने कहा कि ईश्वर ने माता मरियम को अखंड कुंवारी रखते हुए स्वयं मां मरियम से जन्म लिया। मनुष्य की मुक्ति के लिए यह आवश्यक था कि ईश्वर मनुष्य बनकर मनुष्य का जीवन जीते हुए मनुष्य मात्र का उद्धार करे। यही मनुष्य के लिए ईश्वर का निःस्वार्थ प्रेम था। मिस्सा पूजा में फादर पीटर खराड़ी के साथ पल्ली पुरोहित फादर मालहिंग कटारा फादर दीपक फादर सोनू वसुनिया फादर बासिल डामोर फादर एडविन एवम डाइसिस सेक्रेटरी फादर सिल्वेस्टर मेड़ा वी ब्रदर मौजूद थे। 25 दिसंबर को मुख्य याजक झाबुआ यूथ डायरेक्टर फादर माइकल मकवाना थे।झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनम भाबर एवम जसवंत तथा विधायक वीरसिंग भूरिया ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में राजु कटारा एवम उनकी संगीत पार्टी ने सुमधुर गीतों से मिस्सा पूजा को भक्तिमय बनाया। समारोह को सफल बनाने में पल्ली परिषद के सदस्यों युवा माता मरियम समिति और पुलिस प्रशासन ने अपना सहयोग प्रदान किया। फादर पीटर खराड़ी एवम् पल्लीपुरोहित ने संभो को क्रिसमस पर्व शुभकामनाएं दी। Post navigation सुशासन दिवस मनाया, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी 11 खेलो का थांदला बनेगा कुरूक्षेत्र, 80 विधाओं में 1200 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल