थांदला। यूथ कांग्रेस थांदला के तत्वाधान में विधायक ट्रॉफी 2022 का आयोजन स्थानीय दशहरा मैदान मैं किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस वर्ष विधायक ट्रॉफी में चार खेलों को सम्मिलित किया गया जिसमें क्रिकेट, कबड्डी , फुटबॉल एवम दौड़ को सम्मिलित किया गया । देर शाम तक चले टूर्नामेंट में ज्योति क्लब एवम शक्ति क्लब के बीच जगमगाती दूधिया रोशनी में फुटबाल फाइनल मुकाबला खेला गया , रोमांचक मुकाबले को बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शको ने देखा। पुरस्कार विधायक ट्रॉफी 2022 का समापन मुख्य अतिथि विधायक वीरसिंह भूरिया ने संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस को सफल आयोजन की बधाई दी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया के प्रयासों की सराहना की। साथ ही विधायक ट्रॉफी में सम्मिलित हुए समस्त खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता चैनसिंह डामोर, कालूसिंह नलवाया , यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय भाभर , राजेश डामोर ,गेंदालाल डामोर , पार्षद संदीप डामोर , रूसमल मैडा, दीपक डोडियार, बबलू कटारा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया दद्दू ने बताया कि क्रिकेट में वार्ड नंबर टीम विजेता, गोलू क्लब उपविजेता , फुटबॉल में शक्ति क्लब मेघनगर विजेता , ज्योति क्लब थांदला उपविजेता, कबड्डी में प्रथम डकाचिया इंदौर , द्वितीय मां शीतला क्लब छोटा गुड़ा तृतीय स्टार झाबुआ चतुर्थ खजुरी टीम रही। पुरुष दौड़ में प्रथम जमूसिंह डामोर , द्वितीय संजय अमलियार, महिला दौड़ मे प्रथम राधिका मेड़ा, लक्ष्मी मेड़ा द्वितीय रही जिन्हे अतिथियो द्वारा ट्रॉफी एवम नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । सुनील चरपोटा ,आशीष कटारा ,अरुण डामोर ,हरीश पांचाल, मसूल भूरिया , रूसमाल मेड़ा,मुकेश भाभर,रितेश भाभर, अभिषेक खड़िया , आदेश भूरिया , आलोक डामोर , सौरभ डामोर, रितेश डामोर, पंकज बबेरिया सहित बड़ी संख्या में युवा सहयोग से आयोजन सफल हुआ । Post navigation 11 खेलो का थांदला बनेगा कुरूक्षेत्र, 80 विधाओं में 1200 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल युवा नीति के लिए जागरूकता रैली निकाली, संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ