थांदला। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला में समस्त ईसाई समाज द्वारा  महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम थांदला के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में कहा मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में आदिवासी समाज सुधार संघ व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त ईसाई समाज एवं ईसाई समाज के धर्मगुरुओं पर झूठा धर्मांतरण का आरोप लगाने, सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें फैलाने, प्रथम सूचना रिपोर्ट करवाने एवं शारीरिक, मानसिक अत्याचार करने तथा धमकाया जा रहा है। मामले वैधानिक कार्रवाई करने की मांग ज्ञापन में की। इस अवसर पर डायसिस मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया, पूर्व जिला  क्लेक्टर कार्यालय सुपरिंटेंडेंट जोसफ माल, पूर्व पार्षद किशोर खड़िया, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी विकास रावत,  पल्ली थांदला के हेमराज मेड़ा, पालवाड क्षेत्र के दिनेश डामोर, सुरेश डामोर, थांदला महिला संघ की क्लेर अड़ व उर्मिला डामोर उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *