थांदला। श्री गोविंद गुरु यूनिवर्सिटी का गुजरात के गोधरा में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल थी। थांदला की अंजलि प्रीतेश प्रजापत को इस समारोह में बॉटनी विषय में यूनिवर्सिटी टॉप करने पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। अंजलि गुजरात के एक छोटे से गांव संजेली से है। दाहोद में गुरु गोविंद यूनिवर्सिटी में शिक्षण कर रही थी। उनके सम्मान पर माता-पिता सहित परिजनों ने बधाई दी है। साथ ही उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। Post navigation कैथोलिक ईसाई समाज ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन भरने वाले अभ्यर्थी कलेक्टर से मिलेंगे