फिरोज खान @अलीराजपुर आदिवासी किसानों और आमजनों की सुविधा तथा छोटे फुटकर व्यापारियों की परेशानियों को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए जनता कर्फ्यू में जिलेभर मे सुबह 8 से 12 बजे तक कुल 4 घण्टे ढील देने की मांग कलेक्टर से की है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते जिले में पिछले एक माह से लोक डाउन के तहत जनता कर्फ्यू लगा हुआ है।इससे कोरोना संक्रमण की चैनल जरूर टूटी है ओर जिले में संक्रमण दर का ग्राफ भी काफी नीचे आ गया है।ये जिले के लिए राहत की बात है। हाल ही में जनता कर्फ्यू 25 मई तक बढ़ा दिया है।निरन्तर बढ़ते जा रहे कर्फ्यू से छोटे फुटकर व्यापारी ओर दुकानदार काफी परेशान हो रहे हैं।इसके अलावा निकट बारिश का मौसम आने वाला है।आदिवासी किसानों को बोवनी आदि तैयारी के लिए खाद बीज कृषि उपकरण खरीदी की साथ ओर अन्य तैयारियां करना है। गांव नगरों में खाद बीज आदि की दुकानें बंद है।इससे किसानों को बड़ी तकलीफ हो रही है। किराना सामग्री सहित आवश्यक घरेलू सामान लेने वाले ग्राहक भी बहुत परेशान हो रहे है। इसलिए जिले में सुबह 8 से 12 बजे तक कुल 4 घण्टे कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए दुकाने खुलना चाहिए।ताकि जरूरतमंद लोगों की परेशानी दूर हो सके। जो दुकानदार गाइड लाइन का पालन नही करे उसके खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए। पटेल ने बताया कि कोरोना का ख़ौफ़ अभी गया नही है, इसलिए इससे डरने ओर लड़ने की जरूरत है। जिले की जनता कोविड गाइड लाइन का पालन करे और नियमित रूप से मास्क लगाए, सेनेटाइजर का उपयोग तथा अधिक से अधिक संख्या में वेक्सीलेशन करवाएं।कोरोना की इस महामारी में तारीफे काबिल दायित्व निर्वहन करने वाले जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,मेडिकल पेरामिडकल स्टाफ आदि सेवाभावी सदस्यों का आम जनता भरपूर सहयोग करे। Post navigation माँ पद्मावती इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग द्वारा दी जा रही गांव गांव स्क्रीनिंग व जांच कर उचित दवाइयां ताऊ ते तूफान से कई हिस्सों में बरसात , बिजली गुल