नवनीत त्रिवेदी/गौरव कटकानी@ झाबुआ Live कालीदेवी पुलिस द्वारा कल मुखबिर की सूचना पर आरोपी दरु पिता नाना भाबर उम्र 25 साल निवासी बियाडाबर को धारदार हथियार लेकर घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार किया, आरोपी पर ₹10000 का इनाम भी घोषित था एवं थाना पेटलावद में भारतीय दंड संहिता की धारा 394 457 एवं 380 में प्रकरण पंजीबद्ध था, इसके साथ ही थाना रायपुरिया में धारा 394 एवं 392 अपराध पंजीबद्ध था, पुलिस को आरोपी दरू भाबर की कई समय से तलाश थी, थाना रायपुरिया एवं पेटलावद में आरोपी पर संपत्ति संबंधी अपराध के कुल 4 प्रकरण दर्ज है, वर्तमान में आरोपी थाना पेटलावद से फरार था, थाना काली देवी की टीम द्वारा अपराध क्रमांक 346/ 2021 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय झाबुआ में पेश किया गया, इस कार्य में निरीक्षक राजू सिंह बघेल सहायक उप निरीक्षक विनोद सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रधान आरक्षक जितेंद्र सांकला, आरक्षक कमल , गोपाल, सुनील, जितेंद्र, अरविंद का विशेष सहयोग रहा। Post navigation रात को अज्ञात लोगों ने किया एक झोपड़ी को आग के हवाले; सबकुछ जलकर ख़ाक.. सवारी बस ने स्कूल जा रहे बच्चे को रौंदा, मौके पर ही मौत; परिजनों का रोड़ पर हंगामा…