नवनीत त्रिवेदी/सोहेल कुरेशी@ झाबुआ Live

अब से कुछ देर पहले जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम मिंडल में एक सवारी बस ने अपने घर से स्कूल जा रहै बच्चे को जोरदार टक्कर मारी, टक्कर इतनी भयानक थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.. बच्चे का नाम रितेश पिता अर्जुन डामोर उम्र 9 वर्ष बताया जा रहा है जो प्राथमिक विद्यालय मिंडल में कक्षा चौथी का छात्र था, हादसे के बाद ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदारों को सूचना भी दी गई ,लेकिन ग्रामीणों का आरोप था कि सूचना देने के 1 घंटे बाद भी पुलिस एवं कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा, इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क दोनों और से बंद कर चक्काजाम कर दिया, हालांकि पुलिस के पहुंचने और समझाइश के बाद चक्काजाम को खोल दिया गया एवं जो लंबा जाम लग गया था उसे सुचारु रुप से चालू करवाया गया, हालांकि अभी तक ग्रामीण बच्चे का शव घटनास्थल पर रखे हुए हैं, बस चालक घटनास्थल पर 1 किलोमीटर दूर बस को छोड़ फरार हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *