दीपेश प्रजापति@ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले शासकीय आवास में राहुल परमार नाम के युवक का शव फाँसी के फंदे पर झूलता पाया गया। बताया जा रहा है कि यह जल संसाधन विभाग में रिकवरी कर्मचारी के पद पर पदस्थ था। मौके पर पुलिस पहुंची है। अब यह आत्महत्या है या हत्या इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल इस ख़बर के बाद आसपास के मोहल्ले में सनसनी फैल गई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा बना रही है। अभी तक शव के पास से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नही मिला है, जिससे यह कहना मुश्किल है कि यह सुसाइड कैस है या फिर हत्या का मामला है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। Post navigation सवारी बस ने स्कूल जा रहे बच्चे को रौंदा, मौके पर ही मौत; परिजनों का रोड़ पर हंगामा… साड़ी के सहारे लटकी मिली मायके में रह रही विवाहिता लाश, सदमे में परिजन