बीती रात ग्राम गोमला के नाका फलिया में अज्ञात लोगों द्वारा एक मकान को आग के हवाले कर दिया गया। जिसमें घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना रात 12 बजे करीब की हैं। जानकारी के मुताबिक यह आग पप्पू पिता किना सिगड़िया के मकान में लगी थी। आग लगने से घर में अनाज और समान और चांदी और पैसे सब जल गए। घरवाले कुछ भी बचा नही पाए। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि इस घटना में नही हुई। आग किसने लगाई इसका पता अभी तक चल नही पाया है। Post navigation खेल मैदान पर क्रिकेट न खेलने की बात को लेकर हुए विवाद ने लिया बड़ा रूप; मामला पहुंचा थाने में.. 10 हजार का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, रायपुरिया एवं पेटलावद में दर्ज थे प्रकरण..